Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Yuvraj Singh, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिक्सर किंग युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में होना है. इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.





आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. अब इस टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा फैसला लिया है. आईसीसी ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एंबेसडर नियुक्त किया है. युवी से पहले आईसीसी ने दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को भी एंबेसडर नियुक्त किया था.


युवराज सिंह ने इस फैसले पर जताई खुशी


युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एंबेडसर बनने पर खुशी जताई है. युवराज कहते हैं, 'टी20 विश्व कप से कुछ प्यारी यादें जुड़ी हैं, जिसमें एक ओवर में छह छक्के लगाना भी शामिल है. इसलिए आगमी वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक है, जो अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है.' युवराज ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Facebook SDK

  • https://connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v9.0

यह ब्लॉग खोजें