Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप टीम में 36 साल का खिलाड़ी शामिल, खेलेगा छठा विश्व कप, वानिंदु हसरंगा को बनाया कप्तान

 

श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप टीम में 36 साल का खिलाड़ी शामिल, खेलेगा छठा विश्व कप, वानिंदु हसरंगा को बनाया कप्तान


श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. बॉलिंग ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टीम के कप्तान बनाए हैं जबकि मिडिल ऑर्डर बैटर चरित असलंका टीम के उप कप्तान होंगे. टी20 विश्व कप का आयोजन 2 से 29 जून तक विंडीज और अमेरिका में आयोजित होगा.

Sri Lanka: Wanindu Hasaranga (c), Charith Asalanka, Kusal Mendis, Pathum Nissanka, Kamindu Mendis, Sadeera Samarawickrama, Angelo Mathews, Dasun Shanaka, Dhananjaya De Silva, Maheesh Theekshana, Dunith Wellalage, Dushmantha Chameera, Nuwan Thushara, Matheesha Pathirana, Dilshan Madushanka. Traveling Reserves: Asitha Fernando, Vijayakanth Viyaskanth, Bhanuka Rajapaksa, and Janith Liyanage





श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा करेंगे. श्रीलंकाई टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए सफल रहे जिन्होंने इस साल जनवरी में लगभग 3 साल बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चरित असलंका को उप कप्तान बनाया गया है.






36 वर्षीय एंजोलेा मैथ्यूज (Angelo Mathews) अपना छठा टी20 विश्व कप खेलेंगे. मैथ्यूज 2014 में श्रीलंकाई विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे. श्रीलंकाई टीम में लिमिटेड ओवर के पूर्व कप्तान दासुन शनाका के साथ मौजूदा वनडे कप्तान कुसल मेंडिस और मौजूदा टेस्ट कैप्टन कुसल मेंडिस भी शामिल हैं. श्रीलंका की टीम एक बैलेंस टीम दिखाई दे रही है. 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर की भी भरमार है. हसरंगा खुद के एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैा जबकि दुनिया वेलालगे, धनंजय डि सिल्वा और कामिंडु मेंडिस भी गेंदबाजी के अच्छे विकल्प हैं. मैथ्यूज और शनाका दो पेस बॉलर हैं जो टीम में ऑलराउंडर का ऑप्शन प्रदान करते हैं.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Facebook SDK

  • https://connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v9.0

यह ब्लॉग खोजें