Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Sean Williams Retires from T20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस दिग्गज ने लिया संन्यास... रोहित-कोहली-गेल भी नहीं बना सके, वो रिकॉर्ड बनाया

 








Sean Williams Retires from T20I: इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार ऑलराउंडर सीन विलियमस ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 37 साल के विलियमस ने बांग्लादेश के खिलाफ 5वें टी20 मैच के बाद यह फैसला लिया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा.


जिम्बाब्वे को बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार झेलनी पड़ी. टीम ने आखिरी मुकाबला जीता है. यह विलियमस के टी20 इंटरनेशनल करियर का भी आखिरी मैच रहा. विलियमस ने इस सीरीज का पहला और आखिरी मैच ही खेला.








रिपोर्ट्स की मानें तो विलियमस वनडे और टेस्ट मैच खेलते रहेंगे. ऑलराउंडर विलियमस के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक धांसू रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के स्टार प्लेयर क्रिस गेल भी नहीं कर सके हैं. 







दरअसल, विलियमस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा लंबे समय यानी 17 साल और 166 दिनों तक खेलने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे ऊपर सिर्फ बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं. शाकिब अब भी खेल रहे हैं, ऐसे में उनका करियर लंबा चलेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Facebook SDK

  • https://connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v9.0

यह ब्लॉग खोजें