IND vs IRE T20 World Cup: पहले पंड्या-बुमराह ने दबोचा, फिर रोहित का रौद्र रूप... खौफ में पाकिस्तान
IND vs Ireland T20 World Cup 2024 Updates: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाकेदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया. भारतीय टीम ने यह मैच 13वें ओवर में जीत लिया.
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया. भारत ने यह मुकाबला 12.2 ओवर में जीत लिया. इस जीत के हीरो भारतीय गेंदबाजों के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा रहे. भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दम पर आयरलैंड को महज 96 रन पर समेट दिया. इसके बाद रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से आसानी से मैच जीत लिया.
भारतीय टीम खिताब की दावेदार है और उसने शुरुआत भी चैंपियन के अंदाज में की है. भारतीय टीम के शुरुआती 4 मुकाबले अमेरिका में हैं. भारत और आयरलैंड का मैच न्यूयॉर्क में खेला गया. यहां की पिच बैटिंग के लिए बेहद मुश्किल थी. अनियमित उछाल वाली पिच का भारतीय गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया और आयरलैंड के बैटर्स को एक-एक रन के लिए तरसा दिया. नतीजा आयरलैंड की पूरी टीम 16 ओवर में ही ढह गई. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप को दो-दो विकेट मिले. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के हिस्से एक-एक विकेट आया.
.jpeg)


0 टिप्पणियाँ