टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत! वजह ऐसी कि जानकर छूट जाएगा पसीना
नई दिल्लीः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन तो हो गया, लेकिन अभी से ही प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा जोरों से चल रही है। बीसीसीआई ने इस बार टीम का चयन करते हुए कुछ ऐसे खिलाड़ियों को बाह बैठाया जो हर किसी को हैरान कर रहे हैं। सभी को उम्मीद थी कि इस बार युवा बल्लेबाज और फिनिशर के तौर से पहचान बना रहे तिलक वर्मा को मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
कुल मिलाकर आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया। काफी दिनों तक चोट से जूझकर आए विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर फैंस को गुड न्यूज दी। अब चर्चा है कि क्या ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं। हालांकि, भारतीय टीम को पहला मुकाबला 5 जून को आयलैंड के खिलाफ खेलना है।
ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं
भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज और ऋषभ पंत काफी दिनों बाद देश के लिए खेलते नजर आएंगे, जिन्हें आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए चयनित किया गया है। अब सभी के मन में सवाल है कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाएगा या फिर नहीं। 15 सदस्यीय टीम में दो विकेट कीपर को तवज्जों दी गई है, जिसमें दूसरा नाम संजू सैमसन का नाम शामिल है।
संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तानी कर रहे हैं। वे कप्तानी के साथ-साथ राजस्थान के लिए एक अच्छे बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका में दिख रहे हैं। उधर, ऋषभ पंत भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करने के साथ शानदार विकेटकीपिंगर और बल्ले से भी कमाल दिख रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन में दोनों विकेटकीपर को खिलाना तो संभव नजर नहीं आता, क्योंकि किसी एक को मौका दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन का हि्स्सा बनाने की ज्यादा उम्मीद नजर आती है



2 टिप्पणियाँ
Nice information 😀ℹ️
जवाब देंहटाएंREALLY PANT ON TEAM INDIA LEAD
जवाब देंहटाएं